कैसा होगा आज आपका दिन 29 अक्टूबर,,,,




dialynews4s.blogge.com


1 ) मेष –

किसी तरह का शक खत्म होगा। पुराने मामलों को भूलने की कोशिश करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और अच्छे संबंध भी बनेंगे। घर-परिवार के कुछ खास मामले भी निपट जाएंगे। आपके मन में पैसों से जुड़े जो मामले चल रहे हैं, आपको उन पर भी ध्यान देना होगा। दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखना होगा। जूनियर्स आपकी मदद करेंगे। बिजनेस के लिए दोस्तों से मदद भी मिलेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। रुके हुऐ कार्य आगे बढ़ेगा ।


2) वृष-

किस्मत के भरोसे कोई भी बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किस्मत के भरोसे आपके काम बन सकते हैं। फायदे वाला दिन रहेगा। कोई अधिकारियों आपके ही फेवर में रहेगा। ऑफिस और सामाजिक दायरे में अपने से बड़े लोगों से बातचीत करते रहें और अच्छे संबंध बनाए रखें। आपके सामने एक साथ कई तरह के काम भी हो सकते हैं, लेकिन आप जो भी काम करें, पूरी एकाग्रता से करें। प्रेमी से मन की बात कहने के लिहाज से अच्छा दिन है। नजदीकी रिश्तों की अनबन सुलझ सकती है। नोकरी के अवसर बनेगा ।


3) मिथुन-

चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। आज आपको किसी बड़े राज का भी पता लग सकता है। भविष्य के लिए योजना बनाएं और पैसों की स्थिति पर विचार करें। बिजनेस और नौकरी में नए काम के आइडिया मिल सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति से संबंध अच्छे रहेंगे। बहुत से लोगों का ध्यान आपकी ओर होगा। कोई भी फैसला सोच कर करना हैं ।

4) कर्क –

आपकी सेहत और रोजमर्रा के कामों पर चंद्रमा का अच्छआपके लिए अच्छा रहेगा। अपने आप पर भरोसा बढ़ेगा और आपके ज्यादातर काम इसी कारण पूरे भी हो जाएंगे। अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान दें। आत्मविश्वास और आकर्षण से आपके जरूरी काम पूरे होने में मदद मिल सकती है। अपने ज्यादातर काम खुद के दम पर निपटा लेंगे। किसी पुराने संबंध के क्षेत्र में नई शुरुआत हो सकती है। अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।


5)  सिंह –

 अविवाहित लोगों को विवाह या रोमांस के मौके मिल सकते हैं। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करें। दुश्मनों पर जीत भी मिल सकती है। अटके हुए कामकाज पूरे हो सकते हैं। सिंह राशि वाले लोग काम में पूरा मन लगाने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। आज की स्थितियों और आज मिलने वाले लोगों से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। कुछ कामों में शॉर्टकट भी लेंगे और सफल हो सकते हैं।


6)  कन्या –

सोचे हुए ज्यादातर काम हो जाएंगे। कई सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सोशल लाइफ अच्छी रहेगी। आसपास के लोगों में अच्छी इमेज बनेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। पुराने दोस्त के बारे में कोई नई बात भी पता चल सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा। आज बनाई योजनाओं से फायदा हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।


7)  तुला :

 आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन कुछ मानसिक तनाव रह सकता है। व्यर्थ के व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

8 ) वृश्चिक

उपहार व सम्मान का योग है। जीविका और रोजगार के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

9) धनु

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सम्बंधो में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि: माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। भागदौड़ रहेगी। व्यय अधिक होगा।

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार व मान-सम्मान का लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। रहन-सहन में कुछ परिवर्तन हो सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

[प्रिय पाठकगण! अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो ऐसे ही लेखों के लिए हमें लाइक और फाॅलो जरुर करें, आपका दिन शुभ हो! धन्यवाद।]

Comments

Popular posts from this blog

कैसा होगा आपका 31 अक्टूबर का दिन जानिए ..?

जानिए 1 दिन में कितना खर्चा करते हैं विराट और रोनाल्डो अपने खाने-पीने पर, जानकर नहीं होगा यकीन

आईपीएस में पूछे गये कुछ रिजरिंग मैथ के सवालों के जवाब जाने ?