रेलवे में होगी बर्पर भर्ती हजारो लोगो को मिलेगा नौकरी....! भरतीय रेलवे..!
Live Bihar Desk : उत्तर रेलवे ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है और यह भर्ती उन लोगों के लिए है, जो पहले रेलवे में काम कर चुके हैं। रेलवे ने अपने सेवानिवृत कर्मचारियों को नौकरी का मौका दिया है। इस भर्ती के माध्यम से उन लोगों का चयन किया जाएगा, जो सिविल इंजीनियरिंग में रेलवे के कर्मचारी रह चुके हैं। भर्ती में कुल 4690 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें ट्रेकमैन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर और कई पद शामिल है। अगर आप भी सिविल इंजीनियरिंग में कर्मचारी रह चुके हैं तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2017 है..!
पदों की जानकारी- भर्ती में ट्रेकमैन पद के लिए 4434 उम्मीदवार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद के लिए 127 उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा। ट्रेकमैन पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 5200-20200 रुपये पेस्केल और सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद के उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये दिए जाएंगे।
इनके लिए 62 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और उम्मीदवारों का चयन मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी। ..!
कैसे करें अप्लाई- इन पदों पर हर कोई अप्लाई नहीं कर सकता। रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों को ऑफलाइन के माध्यम से अप्लाई करना होगा। इसके लिए पहले आवेदन पत्र भरें और उसके साथ पेंशन, एजुकेशन, सर्विस सर्टिफिकेट संबंधी कागज की फॉटोकॉपी बड़ौदा हाऊस, नई दिल्ली कार्यालय पर भेज दें। भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2017 से पहले आवेदन कर सकते हैं। ट्रेकमैन और सीनियर सेक्शन इंजीनियर पदों के साथ साथ उम्मीदवार जूनियर ऑफिसर, वेल्डर आदि पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनके लिए 62 और 34 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।..!
नई दिल्ली :-
कोच्चि रेल लिमिटेड ने आर्कटेक्ट अॉपरेटर , एंव अन्य विभिन्न १४ पदो पर भर्ती
के लिए नोटिफिकेशन जारी कर अावेदन मांगे गए हैं !
उम्मीदवार अपनी योग्ता अनुसार इनके लिए अावेदन कर सकते ..!
शैश्रिक योग्यता :-
१० वीं /लाइट / १२वीं / डिप्लोमा / स्नातक डिग्री /
पद विवरण :-
१.)जूनियर अार्किटेक्ट
२.) अॉटो कैड अॉपरेटर
३.) अॉफिस मेंटेनर
आवेदन करने की अंतिम तिथि
१३ अक्तूबर २०१७
अायु सीमा
आयु ३० वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए
.


Comments
Post a Comment